![]() |
| Advertisement |
- अफगानिस्तान ने भारत को हराकर सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप का अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीत लिया है। कल शाम काठमांडू अफगानिस्तान ने भारत को २-० से हरा दिया।
- सरकार ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति में संशोधनों को अधिसूचित किया, विभिन्न क्षेत्रों में अधिक विदेशी निवेश के अवसर।
- भारत और जापान मीडिया क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत।
- लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जॉन्सन सरलीफ, शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए प्रतिष्ठित इन्दिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित।
- गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले-बी पी एल परिवारों को पचास लाख टन अतिरिक्त अनाज आवंटन के प्रस्ताव को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी।
- सरकार ने विश्व बैंक से चार अरब तीस करोड़ डॉलर के बॉंडखरीदने को मंजूरी दी।
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक-२०१३ को मंजूरी दी।
- उच्चतम न्यायालय ने मुजफ्फरनगर में हिंसा नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को केन्द्र के साथ मिलकर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।
- सेंसेक्स २१६ अंक गिरकर १९ हजार ७८२ पर बंद।
- सीरिया में सैनिक हस्तक्षेप टालने के लिए जिनेवा में अमरीका और रूस के वरिष्ठ राजनयिकों की बातचीत जारी।
- भारत के आदित्य मान और आशीष ए.आई.बी.ए. जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अपने-अपने वगोर्ं के क्वार्टर फाइनल में।



0 Comments:
टीप: केवळ या ब्लॉगचे सदस्य टिप्पणी पोस्ट करू शकतात.